टैक्सी स्टैंड के पास लगा वाटर कूलर और आरओ सिस्टम खराब

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। यात्रियों, राहगीरों, दुकानदारों को प्यास बुझाने को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित टैक्सी स्टैंड के पास लगा वाटर कूलर और आरओ सिस्टम खराब हो गया हैं। लोगों को ठंडा पानी तो दूर सादा पानी भी नहीं नसीब हो रहा है। क्षेत्र व दूरदराज के यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
टैक्सी स्टैंड पर रोजाना सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना होता है। लोगों की प्यास बुझाने के लिए नगर में आधा दर्जन से अधिक वाटर कूलर और आरओ सिस्टम लगे हैं। इसके अलावा टैक्सी स्टैंड पर दो हैंडपंप भी लगे हैं, मगर आदर्श नगरपालिका परिषद उतरौला प्रशासन की अनदेखी के चलते वाटर कूलर और आरओ सिस्टम कई दिनों से बंद पड़े हैं।
ऐसे में लोगों को प्यास बुझाने के लिए दुकानों से खरीदकर बोतल का पानी पीना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा नगर में आरो वाटर कूलर विभिन्न स्थानों पर लगवा दिया गया। लेकिन रखरखाव व देखभाल करना भूल गए। कुछ ही दिन पहले लगे आर ओ वाटर कूलर अव्यवस्था का शिकार होकर पानी देना बंद कर दिया है। हालात यह है कि पालिका प्रशासन को खराब पड़े वाटर कूलर दिखाई नहीं देते हैं। वहीं टैक्सी स्टैंड के पास लगे दो हैंडपंपों में सिर्फ एक ही सही है और एक का पानी पीने लायक नहीं है।
अजय प्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपनी मां को इलाज हेतु जिला अस्पताल जाने के लिए टैक्सी स्टैंड पर थे, माताजी को प्यास लगने पर वाटर कूलर के पास पानी भरने गए तो वाटर कूलर खराब मिला। पानी खरीदकर पीना पड़ा। सुनीता ने बताया कि मायके से अपने ससुराल उतरौला पहुंची तो टैक्सी स्टैंड पर प्यास की शिद्दत महसूस हुई, वाटर कूलर के पास पहुंची तो वह खराब मिला। इससे निराश हो गई। लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने नगर में लगे सभी आरओ वाटर कूलर को सही कराने, नियमित देखभाल हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाने तथा टैक्सी स्टैंड के पास मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था हेतु नगर विकास मंत्री को ट्वीट कर पत्र भी लिखा है। तीन दिवस के भीतर समस्याओं का समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

7 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

9 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

9 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

9 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

14 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

15 hours ago