नमामि गंगे के तहत जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण यात्रा तीन मार्च से

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नमामि गंगे बहु-आयामी परियोजना की ओर से आगामी तीन मार्च को पौराणिक सरयू नदी उदगम स्थल से भारत नेपाल सीमा स्थित राप्ती नदी तक जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, यात्रा कार्यक्रम के रास्ते मे पड़ने वाले प्रमुख धार्मिक स्थलों के परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर ग्रामीणों को जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
नमामि गंगे की ओर से आयोजित होने वाले जल व पर्यावरण संरक्षण जन जागरण यात्रा आयोजन समिति बैठक को संबोधित करते हुये पर्यावरण-विद संगठन परामर्शदाता व महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की पौराणिक सरस सलिला सरयू नदी के जल को पवित्र एवं सदा नीरा बनायें रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए नदी के तटीय इलाकों में पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति वृक्ष के रोपण व उनके संरक्षण हेतु जन जागरण अभियान चलाए जाने का कार्यक्रम तय किया गया है।
नमामि गंगे प्रकल्प जिला अध्यक्ष राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के निर्देश पर संगठन द्वारा नदी , पोखरा , झील , तालाब संरक्षण हेतु विशेष कार्ययोजना चलाई जा रही है ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण से प्रत्यक्ष जोड़ने के लिये ही आगामी तीन फरवरी को गायघाट सरयू नदी तट से जन जागरण अभियान यात्रा निकाली जायगी जो की श्रावस्ती जनपद के राप्ती नदी (ककरदरी तट) पर समाप्त होगी।पर्यावरण विद राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया की आयोजित जन जागरण कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी सहभागिता एवं नेतृत्व करेंगे संगठन की ओर से आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से मालवीय मिशन उपाध्यक्ष डॉ कपिल शुक्ल , महामंत्री आलोक शुक्ल , समाजसेवी लाल बहादुर तिवारी , बलहा मण्डल संयोजक प्रभात श्रीवास्तव , नवाबगंज ब्लॉक संयोजक चन्द्र प्रकाश मिश्र , नवाबगंज मंडल संयोजक समाजसेवी धीरेन्द्र कुमार शर्मा , पर्यावरण विद अनिल त्रिपाठी , सह संयोजक हर्षित सिंह , सह संयोजक शुभम श्रीवास्तव , नानपारा तहसील अध्यक्ष केशव पाण्डेय , नानपारा संयोजक राहुल पाण्डेय , रिसिया मंडल संयोजक तिलक राम वर्मा , किसान परिषद जिलाध्यक्ष उदयराज सिंह , रुपईडीहा मंडल संयोजक जोगराज वर्मा , समाजसेवी जीत बहादुर थारू , महामंत्री समाजसेवी शिव पूजन सिंह , विनोद गुप्ता , अंगद गुप्ता , समेत धार्मिक एवँ सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।आयोजित बैठक की अध्यक्षता ज्योतिषाचार्य चंद्र शेखर शास्त्री चित्रकूट ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago