राष्ट्रीय जेंडर अभियान से सम्बंधित सजीव प्रसारण देखा गया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में, विकास भवन सभागार में नई दिल्ली से राष्ट्रीय जेंडर अभियान से संबंधित सजीव प्रसारण को देखा व सुना गया।
25 नवंबर से 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय जेंडर अभियान का सुचारू रूप से क्रियान्वयन पूरे देश मे हो रहा है। राष्ट्रीय जेंडर अभियान के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े पहलुओं जैसे, महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आदि का प्रसार किया जा रहा है।
इस क्रम में जनपद स्तर पर समस्त विभाग एक कार्य योजना के तहत इससे संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जनपद एवं विकासखंड स्तर पर अपेक्षित कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि, लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक समस्त जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किया जाएगा। यह अभियान महिलाओं में अधिकारों की जागरूकता को बढ़ाने के लिए है। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं की उपस्थिति को सराहनीय बताया तथा महिलाओं द्वारा कठिन परिस्थितियों में कार्य करने, समाज से लड़ने, बेसिक अधिकारों के लिए खड़े होना, इन कार्यों के साथ-साथ घर का भी कार्य करना, अपनी खुद की आय का सृजन करने के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि, एक महिला के रूप में वे स्वयं भी इन चीजों को महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकारी महिलाओं को देख अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है, बच्चे भी प्रेरित होते हैं। महिलाएं आने वाले परेशानियों को दरकिनार करते हुए कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के द्वारा जब प्रेरणादायी कार्य किया जाता है तो पूरी पीढ़ी प्रभावित होती है। इस क्रम में उन्होंने कहा कि सिर्फ महिलाओं को ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होना चाहिए बल्कि पुरुष को भी महिलाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
इस अवसर पर समूह की महिलाओं द्वारा भी अपने बारे में बताया गया। इस अवसर पर अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें सीमा देवी, मीना देवी, प्रियंका, कांति देवी सिंधु शर्मा आदि प्रमुख थे।
इस अवसर पर उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आर0 एस0 गौतम, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, श्रम अधिकारी मनीष सिंह, अधिकारीगण व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

5 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

5 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

5 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago