डीएफओ ने फारेस्टर को किया रेंज से सम्बद्ध, कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र

लक्ष्मीपुर रेंज क्षेत्र के केवलापुर खुर्द वन चौकी के समीप कटे दो सागौन पेड़ का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लक्ष्मीपुर वन रेंज क्षेत्र के केवला पुर खुर्द वन चौकी परिसर में लगे सागौन के पेड़ को 27 मई 2025 मंगलवार की रात को काट दिया। चौकी पर तैनात फारेस्टर अपनी कुंभकर्णी नीद में सोते रहे ।भोर में जब नीद टूटी तो पेड़ कटा देख दंग रह गए। फिर भी घटना का चेहरे पर कोई असर नहीं दिखा। जिसमें डीएफओ ने वन रेंज से अटैच कर कार्यवाही करने के लिए उच्चाअधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया।
प्राप्त समाचार के अनुसार लक्ष्मीपुर वन रेंज क्षेत्र के केवला पुर वन चौकी से 10 कदम पर लकड़ी माफियाओं ने 27 मई 2025 की रात सागौन का दो पेड़ मशीन से काट दिए लेकिन चौकी पर तैनात फारेस्टर अपनी कुंभकर्णी नीद में सोते रहे। गिरते हुए पेड़ की आवाज को सुन कर उक्त फारेस्टर मौके पर पहुच गए और लकड़ी माफिया लकड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना फारेस्टर ने अपने उच्चाधिकारियों को दी सूचना मिलते ही उप प्रभागीय वनाधिकारी एस के सिंह मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया साथ ही लकड़ी को अपने कब्जे मे लेकर रेंज कार्यालय लक्ष्मीपुर उठा ले गए ।
लकड़ी माफियाओं की इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था है जिसमें लोगों द्वारा प्रश्न उठा रहे हैं कि फारेस्टर चौकी पर शो रहे है। लेकिन उनको भनक तक नही लगी। वही लोगों द्वारा कही न कही फारेस्टर पर भी संदेह जताया जा रहा
है।
बताते चले कि केवला पुर वन चौकी प्रभारी अशोक गुप्ता लकड़ी के मामले में आये दिन विवादों के घेरे में रहते है। तथा लकड़ी चोरी के आरोप में पकड़ी रेंज में इनके बेटे के विरुद्ध पूर्व में मुकदमा दर्ज हैं वही एस डीओ लक्ष्मीपुर एस के सिंह ने घटना की सूचना मिलते ही स्वयं पहुंच कर जांच किया। लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लक्ष्मीपुर उठा ले गए। उन्होंने इसकी जानकारी डीएफओ को दिया।
इस सम्बंध में प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे ने बताया कि लक्ष्मीपुर रेन्ज क्षेत्र के केवलापुर खुर्द वन चौकी के समीप कटे दो सागौन पेड़ के मामले में वन रेंज कार्यालय में संम्बधित फारेस्टर को अटैच कर दिया गया है कार्यवाही करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

3 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

3 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

3 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

5 hours ago