हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने हत्या से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त जमील अहमद पुत्र अबुल कलाम आजाद (निवासी प्रेमचक उर्फ उमरगंज, थाना कोतवाली, बलिया) के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब हो कि 30 मार्च 2025 को शहर कोतवाली क्षेत्र के महाबीर लॉज में ठहरे एक युवक और युवती को अचेतावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, युवक का उपचार चला। मामले में मृतका नेहा परवीन (29) की बहन ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, वादिनी की बहन नेहा परवीन की शादी हामीद पुत्र फकरे आलम (निवासी घनी, थाना सोहावल, जनपद गाजीपुर) के साथ हुई थी। इसी बीच वादी की बहन को जमील अहमद पुत्र मो. कलाम अजाद (निवासी जेपी नगर, थाना कोतवाली, बलिया) ने किसी बहाने से होटल महावीर बलिया में बुला कर उसी होटल मे किसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दिया। परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह कां. मनीष कुमार शुक्ला, शत्रुघन, प्रिन्स सिंह, हेड कां. प्रदीप कुमार शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

2 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

2 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

2 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

13 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

13 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

14 hours ago