बघौचघाट थाना क्षेत्र के मदीना बाज़ार चौराहे के समीप हुआ हादसा
बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)सड़क पर टहल रहे एक युवक को मंगलवार की सुबह एम्बुलेंस ने ठोकर मार दिया। घायल की इलाज़ को इलाज के लिए गोरखपुर लेजाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसा बघौचघाट पथरदेवा मार्ग पर मदीना बाज़ार चौराहे के समीप हुई,मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के बघौचघाट अमरपुर टोला निवासी विकेश यादव उर्फ मोहन (17) शेषनाथ यादव हरियाणा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था,वह रक्षाबंधन में घर आया था। परिजनों की मानें तो मंगलवार की सुबह वह गांव के युवकों के साथ बघौचघाट पथरदेवा मार्ग टहल रहा था, कि उसी दौरान मदीना बाज़ार चौराहे पर उसे तेज़ रफ़्तार एम्बुलेंस ने ठोकर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे विकेश को गंभीर चोट लग गई। एंबुलेस चालक उसे लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पहुंचा जहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नही था। परिजनों ने बताया की इलाज के अभाव में विकेश दो घंटे तड़पता रहा तब जाकर फार्मासिस्ट ने दवा दिया।उसके बाद उसे महर्षी देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।उधर मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया,मां प्रभावती व बहनों का रो रो कर बुरा हॉल है।विकेश अपने माता पिता की एक लौता पुत्र था।मृतक के पिता थाने के चौकीदार हैं।
बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…
14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…
UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…