व्यापार बन्धु की बैठक हुई संपन्न

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जाम की समस्या से निस्तारण दिलाने में जन सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि नागरिक यातायात नियमों का पालन करेंगे तो जाम की समस्या का स्वतः निराकरण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने बस स्टैंड को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। शीघ्र ही इसके ठोस परिणाम सामने होंगे।
प्रेम कुमार अग्रवाल ने शहर के प्रमुख मार्गों पर बिजली के तार लटकने का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने जर्जर पोल हटाने एवं लटकते तारों को ठीक कराने के संबन्ध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने विभिन्न नर्सिंग होम एवं बैंक के पास पार्किंग व्यवस्था नहीं होने का उल्लेख किया। मालवीय रोड ओवर ब्रिज के नीचे मार्ग की मरम्मत कराने एवं आवारा पशुओं को पकड़ने का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने ईओ को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। विष्णु अग्रवाल ने कसया ढाले के पास अंडरपास बनाने की मांग की। व्यापारी नेता रवींद्र प्रताप मल्ल ने भी व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया।
जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल की बैठक में समस्त व्यापारी नेताओं से पटरी व्यवसायियों को स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की आठ फ्लेगशिप स्कीमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। उन्होंने व्यापारी नेताओं को बताया कि स्वनिधि से समृद्धि तक योजना के तहत 16 फरवरी तक 9 नगर पंचायतों में विशेष कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद जनपद देवरिया में रिटर्न नॉन फाइलर्स की संख्या प्रदेश के नॉन फाइलर्स के औसत से अधिक है, जिससे व्यापारी बंधुओं पर लेट फीस/पेनाल्टी का अतिरिक्त भार पड़ सकता है। उन्होंने समस्त व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया कि वे अपना रिटर्न समय से दाखिल कर दें तथा अपने स्तर से सभी व्यापारी बंधुओं को जागरूक भी करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, उपायुक्त वाणिज्य कर पंकज लाल, इओ रोहित सिंह, व्यापारी नेता शक्ति गुप्ता सहित विभिन्न व्यापारी नेता मौजूद थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

5 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

6 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

6 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

6 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

7 hours ago