सीडीओ ने किया मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा ब्लॉक रामपुर कारखाना अंतर्गत मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की Area Officer App के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत चकबन्दी उर्फ प्रानपुर मे अमृत सरोवर जिसपर 38 श्रमिको का मस्टररोल निर्गत किया गया था, मौके पर कुल 26 श्रमिक कार्य करते हुए पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि वास्तविक कार्य के सापेक्ष नियमानुसार भुगतान करें एवं अपने स्तर से सम्बन्धित ग्राम प्रधान व तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस निर्गत करें। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रामपुर कारखाना को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि भविष्य मे इसकी पूनरावृत्ति पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।
गौरकोठी मे पिचमार्ग के पटरी निर्माण कार्य पर कुल 25 श्रमिको का मस्टररोल निर्गत किया गया था, मौके पर कुल 22 श्रमिक कार्य करते हुए पाये जाने पर कार्यक्रम अधिकारी / खण्ड विकास अधिकारी रामपुर कारखाना को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए वास्तविक रूप से कार्य पर नियोजित श्रमिकों का ही भुगतान नियमानुसार करना सुनिश्चित करें।
ग्राम पंचायत गौरकोठी में ही दो कार्य नालियुक्त सी०सी० रोड निर्माण पर कुल 14 श्रमिकों का मस्टररोल निर्गत किया गया था जिसके सापेक्ष मौके पर लगभग 25 श्रमिक कार्य करते हुए पाये जाने पर कार्य प्रभारी को निर्देश दिये गये कि कार्य की मांग करने वाले सभी जाबकार्ड धारकों का मांग के अनुसार मस्टर निर्गत करते हुए एन०एम०एम०एस० के माध्यम से ही उपस्थिति लेते हुए भुगतान करना सुनिश्चित करें।
खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी रामपुर कारखाना को निर्देश दिये गये कि विकास खण्ड के अवर अभियन्ता के साथ चल रहे कार्य निरीक्षण करते हुए मानक के अनुरूप कार्य कराने के साथ-साथ चयनित सभी अमृत सरोवर पर लिये गये सभी कार्य को पूर्ण करायें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

विवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के…

7 hours ago

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता’, योगी ने बताया कैसे युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…

10 hours ago

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

11 hours ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

11 hours ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

11 hours ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

11 hours ago