जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज से मतदाता पंजीकरण अभियान 2026 का शुभारंभ
डीएम बोले—स्वच्छ मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। संविधान निर्मात्री सभा के विद्वान सदस्य प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की कर्मभूमि जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मंगलवार को मतदाता पंजीकरण अभियान– 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना जैसे महान लोकतंत्र प्रहरी की कर्मभूमि से मतदाता पंजीकरण अभियान की शुरुआत करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे सशक्त अधिकार है, जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक देश की दिशा और दशा तय करने वाली सरकार का चयन करता है।
उन्होंने एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक ड्राफ्ट मतदाता सूची के संबंध में दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य एक ऐसी स्वच्छ, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, जिसमें कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और कोई अपात्र व्यक्ति शामिल न हो।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अनिवार्य रूप से मतदाता बनें तथा बूथों पर प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के संबंध में अपने परिवार व आसपास के लोगों को जागरूक करें, ताकि समय सीमा के भीतर संभावित त्रुटियों का सुधार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य लोकतंत्र की नींव स्वच्छ मतदाता सूची पर टिकी होती है और इस अंतिम चरण में जनसहयोग की भूमिका सबसे अहम है।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि जनपद में एसआईआर प्रक्रिया सफलता पूर्वक संचालित हुई है। उन्होंने वयस्क मताधिकार को संविधान की महत्वपूर्ण विशेषता बताते हुए युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी ने किया।
इस अवसर पर एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, तहसीलदार सदर पंकज शाही, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहें।
अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…
Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…
1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…