वॉलीबाल प्रतियोगिता का पयागपुर में हुवा आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर विकास खण्ड के राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज राम नगर खजुरी में जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया,इस प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन इंडियन बैंक शाखा प्रबन्धक ने किया।
विदित हो कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली जनपदीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष पयागपुर विकासखण्ड के राम नारायण सिंह इंटर कालेज राम नगर खजुरी में किया गया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अतिथि इंडियन बैंक खजुरी के शाखा प्रबन्धक एवं विशिष्ठ अतिथि अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बाबू दिलीप सिंह रहे।
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि के माल्यार्पण व बैज अलंकरण के साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागतगीत के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया, मैदान में उपस्थित दोनों टीमों का परिचय प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों में ही मनुष्य का शारीरिक और मानसिक विकास संतुलित रूप में संभव हो पता है। खेल सच्चे अर्थों में हमें सामाजिक एवं मानवीय बनाते हैं, इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों से वालीबालों कि टीमें अपने प्रशिक्षकों के साथ मौजूद रहीं।
इस टीमों में राम हर्ष इंटर कॉलेज महसी, के०बी० इंटर कॉलेज पयागपुर, महराज सिंह इंटर कालेज बहराइच, राम नारायण सिंह इंटर कालेज राम नगर खजुरी बहराइच, मोक्षद्वार इंटर कॉलेज कुरशाहा, राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा आदि प्रमुख रहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरजा शंकर पाण्डेय ने इस अवसर पर सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों व बच्चों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम मे सम्मिलित होने के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।
जनपदीय वालीबाल प्रतियोगिता के इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों के साथ विद्यालय के उपप्रधानाचार्य गिरवर प्रसाद त्रिपाठी वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार सिंह, अमर बहादुर पटेल, शमशेर बहादुर सिंह, राजेश ‘कुमार चौबे, मिथिलेश कुमार, हरिओम शुक्ल एंव नारायण देव द्विवेदी आदि मौजूद रहे आज की इस प्रतियोगिता के रेफरी राकेश मिश्र एंव सौगेंद्र कुमार तथा स्कोरर वीरेन्द्र कुमार दूबे रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

15 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

26 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

36 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

48 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

2 hours ago

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

3 hours ago