सुजानगंज थाने के नए थानाप्रभारी नियुक्त हुए विवेक कुमार तिवारी

जनता के लिए मै 24 घंटे उपलब्ध … विवेक कुमार तिवारी

उत्तरप्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)
जौनपुर जिले के मछली शहर तहसील के अंतर्गत आने वाले सुजानगंज थाने की कमान विवेक कुमार तिवारी को सौंपी गई है। विवेक कुमार तिवारी ने 14 जून को सुजानगंज थाने की जिम्मेदारी संभाली है। जौनपुर जिले के एसपी डॉक्टर अजय पाल ने विवेक कुमार तिवारी के ट्रैक रिकार्ड को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान की है। गौरतलब है कि सुजानगंज थाने में नियुक्ति से पहले विवेक कुमार तिवारी जौनपुर जिले के क्राइम ब्रांच में एसओजी डिपार्टमेंट में तैनात थे। विवेक कुमार तिवारी इसके पूर्व में मुंगराबादशाहपुर , सिकरारा और बक्सा थाने में बतौर थाना इंचार्ज सफलतापूर्वक जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विवेक कुमार तिवारी मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता शासन द्वारा प्राप्त दिशानिर्देशों का अनुपालन करना है और बताया कि जनता के लिए वे स्वयं 24 घंटे उपलब्ध है। तिवारी का दावा है कि थाने में हर पीड़ित व्यक्ति की आवाज सुनी जाएगी और हर किसी की शिकायत दर्ज की जाएगी। सुजानगंज थाने में दलालों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम आदमी को न्याय देना सुजानगंज थाने का पहला कर्तव्य है और विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि जनता को अगर कोई भी समस्या है तो वह उनसे डायरेक्ट मोबाइल पर कभी भी संपर्क कर सकती हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

14 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

14 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

14 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

15 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

15 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

2 days ago