देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़री ढाला के समीप तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ने विक्की चालक को ठोकर मार दीl जिससे विक्की चालक को गंभीर चोट आईl मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला सदर अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नन्द लाल बारी पुत्र हरीश बारी कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान ग्राम सभा के देवराड टोले के राहने वाले थे। जो अपने दो पहिया वाहन पर समान बेच कर अपने पूरे परिवार का जीवन यापन करते थे। महुआनी चौराहे की तरफ से सोनूघाट के लिए आ रहे थे । अभी पड़री चौराहे को पार करने ही वाले थे कि देवरिया की तरफ से आ रही अनियत्रित ट्रक ने उन्हें जोर से ठोकर मार दी जिससे वो जमीन पर गिर पड़े ।आस पास के लोगों ने घायल को आनन फानन में जिला सदर अस्पताल पहुचाया जहां प्राथमिकी जांच के उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।यह सूचना जब घर वालों को मिली तो उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया । वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…