विवान शुक्ला व पीयूष कारीवाल ने जीता शतरंज का खिताब

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) गोरखपुर जिला शतरंज संघ से संबंद्ध ब्रेन चेस एकेडमी में आयोजन में आयोजित एक दिवसीय अंडर 11 और अंडर 25 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन विजय चौक स्थित एस एस एकेडमी में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 22 खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 2 फीडे रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता रैपिड आधार पर कुल चार चक्रों में खेली गई। अंडर 11 आयु वर्ग में बकल्स व प्रोग्रेसिव के आधार पर 4 चक्रों के मैच में अपराजित रहते हुए 3.5 अंक बनाकर विवान शुक्ला ने खिताब अपने नाम किया। वहीं 3.5 अंक बनाने पर श्रेयांश श्रीवास्तव उपविजेता बने। वहीं तीसरा स्थान 3 अंक अर्जित करने पर दीपांजलि श्रीवास्तव को मिला।
इसी वर्ग में बेस्ट गर्ल्स का खिताब 3 अंक अर्जित करने पर प्रगति अग्रवाल को मिला।
अंडर 25 आयु वर्ग में रेटेट खिलाड़ी पीयूष कारीवाल ने अपने सभी मैचों में विजय प्राप्त कर, 3.5 अंक अर्जित कर प्रतियोगिता के चैम्पियन बने। वहीं दूसरा स्थान रेटेड खिलाड़ी रसेश श्रीवास्तव को मिला 3 अंक बनाने पर मिला। तीसरा स्थान 3 अंक बनाकर आर्यवीर को मिला। स्पेशल प्राइज अंडर 7 आयुवर्ग में पहला स्थान रौनक सिंह और दूसरा स्थान ओम पटेल को मिला।
अंडर 25 आयु वर्ग में बेस्ट गर्ल्स का खिताब विजया अग्रवाल को मिला।
कनिष्का अग्रवाल को मेडल से सम्मानित कर
सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी संतोष सिंघानिया, प्रतियोगिता के संरक्षक कनक हरि अग्रवाल ने मेडल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जीतेन्द्र सिंह, नितेश श्रीवास्तव, अमितेश आनंद, विनय जायसवाल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

45 minutes ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

4 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

4 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

4 hours ago