गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) सनातन संस्कृति के रक्षक, सामाजिक समरसता के प्रतीक , संत शिरोमणि रविदास (रैदास) जयंती पर विश्व हिंदू महासंघ आगामी 12 फरवरी से 18 फरवरी तक धूमधाम से प्रदेश व्यापी कार्यक्रम करेगा।
उक्त बातें प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है । प्रजापति ने आगे कहा कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश , योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से सभी जिला इकाइयों द्वारा शोभा यात्रा, सहभोज ,संकीर्तन , संगोष्ठी ,सम्मेलन इत्यादि के माध्यम से संत शिरोमणि के आध्यात्मिक दर्शन व सामाजिक समरसता को जन जन तक पहुंचाया जाएगा ।
माघी पूर्णिमा, संत रविदास जयंती के दिन , 12 फरवरी को सभी साथी अपने घर , मंदिर, जलाशय, विद्यालय या सार्वजनिक स्थान पर संत के चित्र पर पुष्पांजलि श्रद्धांजलि अर्पित कर , साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं से करेंगे ।
जो अध्यक्ष शोभा यात्रा या सामाजिक समरसता सम्मेलन में जिस किसी पदाधिकारी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाना चाहते हैं , वे प्रदेश अध्यक्ष के पास नाम भेज दें। ताकि, प्रदेश की ओर से उन्हें मुख्य अतिथि बनाकर भेजा जा सके। जो प्रदेश पदाधिकारी स्वयं से किसी जिले में जाना चाहते हैं वे अपना नाम प्रदेश अध्यक्ष को दे दें।
IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…
नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…