विनय महाजन प्रदेश संरक्षक तथा विनोद यादव जिलाध्यक्ष बने

नवी मुंबई/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)l आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र को मजबूती एवं नवीनता प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा द्वारा कुछ वरिष्ठ पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की महाराष्ट्र प्रदेश इकाई को मजबूती एवं नवीनता प्रदान करते हुए तथा संगठन को और भी सक्रियता देते हुए, महाराष्ट्र प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार मुंबई निवासी विनय महाजन को महाराष्ट्र प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया है। वही पालघर जिले के विरार निवासी वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव को जिला अध्यक्ष पालघर के पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने यह भी बताया कि, यह नियुक्तियां संगठन के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, राष्ट्रीय महासचिव नितिन शिंदे, राष्ट्रीय सचिव राशिद खान पठान, प्रदेश अध्यक्ष संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष आरिफ खान पठान, मुंबई प्रभारी अजय उपाध्याय, महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी प्रदीप खंडारे शाहिद प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारीयों से विचार विमर्श करने के उपरांत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी बताया कि संगठन महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश सहित देश के 15 प्रदेशों में पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है। देश के सभी पत्रकारों के मान सम्मान हेतु एवं उनके स्वाभिमान हेतु हम कार्य कर रहे हैं। संगठन सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलता है तथा पत्रकारों के हित में कार्य करने हेतु दृढ़ संकल्पित एवं पूर्ण प्रयासरत है। हम अपने सहयोगियों के साथ सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी राष्ट्रीय संरक्षक एवं कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी कमलाकांत शुक्ला सहित सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

5 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

6 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

6 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

6 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

6 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

6 hours ago