बिजली कटौती को लेकर ग्रामीण परेशान

पिपरिडीह/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
रानीपुर स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र की स्थित बत से बत्तर हो गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की जबरदस्त कटौती के कारण लोग बेहाल हैं। एक ओर भीषण गर्मी तो दूसरी ओर धान की खेती इसी में बिजली की जबरदस्त कटौती से ग्रामीण परेशान है। लाख कवायद के बावजूद बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति के रोस्टर का सही पालन नहीं किया जा रहा है।रानीपुर विद्युत उपकेन्द्र पर बिजली कटौती से परेशान हो कर मगलवार को ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया, और बताया की आय दिन कही न कही लोकल फाल्ट बता कर लगभग ढाई से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इस के बावजूद भी केवल महज से 10 से 12 घंटे बिजली ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रही है, लेकिन कम बोल्टेज के कारण कोई भी कार्य नही हो पा रहा है। रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिलने से किसान धान की नर्सरी भी नहीं डाल पा रहे हैं।
बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोस्टर जारी किया गया था की ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली दिया जाना है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति कम कर दी गयी है। वहीं आए दिन फाल्ट से भी बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली के आने व चले जाने का कोई समय नहीं है। दोपहर के समय बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, वहीं किसान जहां धान की खेती भी नही कर पा रहे हैं।
धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश सिंह,अजय सिंह कक्कू , अनिल सिंह छेदी सिंह , अजय मौर्य,छोटू चौहान, शिव शक्ति सिंह, धनई,रविंद्र ,जितेंद्र यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

2 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

4 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

1 hour ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

3 hours ago