अभियंत्रण विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से परेशान ग्रामीण

भागलपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड भागलपुर में नाले की पानी की निकासी जैसे समस्या से ग्रामीण जनता को छुटकारा दिलाने के लिए योगी सरकार ने आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021 – 022 में 90•220 लाख रुपए की लागत से 0•871 किमी नाली एवं सड़क निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड देवरिया को जिम्मेदारी दी है, लेकिन विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।
भागलपुर मुख्य बाजार में विद्यासागर सिंह के घर से राजेन्द्र मौर्या के घर से होते हुए अमित तिवारी के ट्यूबवेल से लेकर भागलपुर अस्पताल मार्ग पर श्याम बिहारी मौर्या के घर तक नाली और सड़क निर्माण कार्य के लिए बजट दिया गया । किन्तु ग्रामीण अभियंत्रण विभाग देवरिया के ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत की सड़क को बीच से खुदाई कराकर नाली निर्माण का कार्य शुरू किया गया। नाली निर्माण कार्य में विभाग और ठेकेदार की सांठगांठ से ग्राम पंचायत की सड़क की खुदाई में निकाली गई ईंट को नीचे की सतह में बगैर गिट्टी डाले नाली के नीचे सतह पर लगा दिया गया। ग्रामीणों ने विभाग से इसकी शिकायत किया कि नाली का निर्माण कार्य में नीचे की सतह पर गिट्टी की ढलाई नहीं कराया गया है, बगैर गिट्टी डाले मानक के विपरीत नाली का निर्माण कार्य कराया गया है,अभी नाली को ढकने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क के बीच में बना खुला नाली दुर्घटना को दावत दे रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग से कई बार किया लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। और ठेकेदार को घपला करने की खुली छूट दे दिया गया है। ठेकेदार की मनमानी और विभाग की लापरवाही का यह आलम है कि खुली नाली बरसात में चारों तरफ से कीचड़ और पानी से पटा पड़ा है नाली के चारों तरफ की मिट्टी के गीले होने से कई लोग गिरकर हो चुके है इसके बावजूद विभाग और ठेकेदार की आंखे नही खुल रही हैं।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

1 hour ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

2 hours ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago