कोटे के चुनाव स्थगन के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील का घेराव किया

आंदोलन की दी चेतावनी

रुद्रपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र के एकौना ग्राम सभा के निवासियों ने कोटे के चुनाव स्थगन के विरोध में तहसील का घेराव कर तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी के बार बार निलंबित कोटेदार के दबाव में चुनाव स्थगन के अव्यवहारिक आदेश के खिलाफ धरने पर बैठ गए। शीघ्र चुनाव कराने को लेकर पत्रक सौंपा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन द्वारा लगातर दो बार से कोटे के चुनाव का समय पूर्व निर्धारित करने के वाबजूद, पूरे ग्रामीणों के चुनाव स्थल पर इक्ट्ठा होने के बाद चुनाव स्थगन का आदेश दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व कोटेदार के कूट रचित दबाव में आ कर तहसील प्रशासन स्थगन कर रहा है। इससे ग्रामीणों का अर्थिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। साथ ही ग्रामीणों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को चेताया कि अगर बिना किसी भेदभाव के शीघ्रातिशीघ्र निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया गया तो, ग्रामीण उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान रामलखन प्रसाद, मोतीचंद, इंतियाज, विनोद यादव, संजीव गुप्ता, संगीता भारती, सुनीता गौतम, बंसी प्रसाद, सुशीला पाण्डेय, विजय बहादुर,अवंतिका देवी, गोविंद पाण्डेय, अमरनाथ, बाबूराम, संजय, सर्वदेव, सभाशंकर, विवेक, रत्नेश, शत्रुघ्न सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

22 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

22 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago