बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम धरसवां में जल जीवन मिशन अन्तर्गत ग्राम की पेयजल परियोजना के निरीक्षण हेतु जाते समय डीएम मोनिका रानी ने देखा की एक वृद्ध महिला लाठी के सहारे एक बच्ची के साथ खरामा-खरामा गांव की ओर जा रहीं है। यह नज़ारा देख कर डीम ने तत्काल अपनी गाड़ी को रूकवाया और नीचे उतर कर बुज़ुर्ग महिला का कुशलक्षेम जानते हुए पूछा माता जी कहां जा रही है, आपको पेंशन मिल रही है या नहीं। बुज़ुर्ग महिला फूलमती ने बताया कि उसे पेंशन मिल रही है और वह नातिन के साथ घर जा रही है। डीम ने कहा कि माता जी चलिए मैं अपनी गाड़ी से आपको घर छोड़ दूं। यह बात सुनकर वह एक बेटी, बहन, पत्नी, माता, नानी, दादी के किरदार में रंग भरते हुए बेशक कमर तो झुक गई है लेकिन हौसला आज भी चट्टान की तरह अडिग है, मुस्कुराते हुए डीएम को ढेरों दुआएं दी और विनम्रता के साथ कहा कि बेटी में पैदल ही अवने घर चली जाऊंगी। चलते चलते डीएम ने वृद्ध महिला से कहा कि आगामी लोकसभा के निर्वाचन में मतदान अवश्य करियेगा।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात सामने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय संस्कृति केवल रीति-रिवाजों, पर्व-त्योहारों और अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है,…
— डॉ. सतीश पाण्डेयमहराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माता-पिता और पुत्र का रिश्ता केवल जन्म से…
— कैलाश सिंहमहराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समाज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में विभागीय अनुशासन और आदेशों के पालन को…
— चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र को अक्सर एक राजनीतिक व्यवस्था के रूप में देखा…