चानकी पुल से वन क्षेत्र की सड़क निर्माण के लिए जिलाधिकारी को ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बागापार केवला पुर खुर्द रोहिन नदी स्थित चानकी पुल होते हुए नौतनवा मार्ग वन क्षेत्र के कारण कच्चा होने से सड़क निर्माण नही हुआ जो कई वर्षों से बनकर तैयार करोड़ों की लागत का पुल बेमतलब साबित हो रहा है जिसको लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित प्रमुख सचिव को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा ।प्राप्त जानकारी के अनुसार नौतनवां से महराजगंज जिला मुख्यालय को सड़क मार्ग से जोड़ने के उद्देश्य से लगभग 25 वर्ष पूर्व रोहिन नदी के चानकी स्थित स्थान पर पुल की आधारशीला रखी गयी और लगभग 10वर्ष पूर्व चानकी पुल बनकर तैयार भी हो गया लेकिन आज तक आगे का मार्ग नही बना जिससे सात बिन्दुओं को लेकर ग्रामीणों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित प्रमुख सचिव को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन मे कहा गया कि उक्त मार्ग पर लगभग 4० प्रतिशत सड़क बनकर तैयार हो गयी है जबकि वन क्षेत्र में पड़ने वाली सड़क लगभग 08 कि0मी0 मात्र किन्ही कारणों से नहीं बन पायी है इस सड़क का निर्माण न होने के कारण करोड़ों की लागत से बना चानकी पुल बेमतलब साबित हो रहा है। वन क्षेत्र की सड़क निर्माण न होने के कारण नौतनवां से महराजगंज जिला मुख्यालय पहुंचने में लगभग 30 कि0मी0 दूरी अधिक तय करने के लिए विवश होना पड़ता है।वही सड़क बन जाने से जहां 30 कि0मी0 दूरी कम होगी तथा समय का भी बचत होगा। यही नही सड़क का निर्माण हो जाने से वनटांगिया के लगभग 03 दर्जन गांव भी जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ जायेंगे। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन मे कहा है कि यदि उक्त प्रकरण में एक माह तक सकारात्मक कार्यवाही न होने की दशा में जनहित याचिका (पी०आई०एल०) के माध्यम से न्यायालय की शरण में जाने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस बीच समाज सेवी उमेश मिश्रा ,नीरज कुमार मिश्र , जितेन्द्र कुमार शुक्ला ,विजय सिंह संत ,रणविजय चौधरी,अंगद यादव प्रधान प्रतिनिधि गुलरिहा जंगल ,शैलेश यादव , परीखन गुप्ता,ग्राम प्रधान केवला पुर खुर्द ,शैलेश मद्धेशिया ग्राम प्रधान रामपुर बुजुर्ग ,फैयाज अहमद , ज्वाला प्रसाद, कन्हैया चौबे ,ओमप्रकाश यादव ,राम नयन पटेल आदि मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शास्त्रार्थ से स्टार्टअप सोच तक: काशी में गूंजा संस्कृति, संवाद और युवा नेतृत्व का संदेश

लेखक: यतीन्द्र मिश्र काशी केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत चेतना…

60 minutes ago

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

4 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

4 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

4 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

4 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

4 hours ago