सीडीओ ने देवरायपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण

शरद ऋतु हेतु माकूल बन्दोबस्त करने के दिये निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचालित गौआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. ने विकास खण्ड महसी अन्तर्गत अस्थायी गौआश्रय स्थल देवराय पुर का औचक निरीक्षण किया तथा संरक्षित पशुओं को गुड़ ,चना व फल खिलाकर गौसेवा की, सीडीओ ने मौके पर मौजूद खण्ड विकास अधिकारी महसी हेमन्त यादव व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओ.पी. श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि शरद ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए संरक्षित गौवंशों के लिए टाट कोट तथा पशु बाड़ों में पर्दा की व्यवस्था की जाय ताकि पशुओं को शीत लहर से बचाव हो सके।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ को जानकारी दी गई कि वर्तमान में यहां पर 185 गौवंश संरक्षित है जिसमें 90 मादा व 95 नर गौवंश है,सीडीओ ने पशु बाड़ा तथा गोदाम का निरीक्षण कर एकत्र की गई पराली पर संतोष जताते हुए निर्देशित किया कि संरक्षित गौवंशो को शासन की मंशानुसार हरे चारे, भूसा तथा चिकित्सा के माकूल बन्दोबस्त किये जायें और इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक व सचिव ग्राम पंचायत धर्मेंद्र, प्रवीण श्रीवास्तव, किशन श्रीवास्त एवं खण्ड प्रेरक बृजेश बाजपेयी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शास्त्रार्थ से स्टार्टअप सोच तक: काशी में गूंजा संस्कृति, संवाद और युवा नेतृत्व का संदेश

लेखक: यतीन्द्र मिश्र काशी केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत चेतना…

1 hour ago

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

4 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

4 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

4 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

5 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

5 hours ago