ग्रामीणों ने कहा सवा सौ वर्ष पुराने शिव मंदिर के परिसर का हो सुंदरीकरण करण

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में सवा सौ वर्ष पुराना शिव मंदिर मौजूद है। यह मंदिर पूरी तरह पत्थर को तराश कर बनाया गया है। लेकिन उपेक्षा से मंदिर व परिसर का न तो सुंदरीकरण हो सका और न ही इसकी ख्याति ही विख्यात हो सकी। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंप मंदिर के सुंदरीकरण व अन्य सुविधाओं को स्थापित कराए जाने की मांग की है। बताते चलें कि उक्त मंदिर के नाम से सरकारी दस्तावेजों में भवन के नाम से दो डिस्मिल, मेला परिसर के नाम से 16 डिस्मिल व 65 डिस्मिल खेती की भूमि है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि उक्त शिवमंदिर लोक आस्था का केंद्र है। यहां 70 वर्षों से महाशिवरात्रि के अवसर पर महायज्ञ व मेला का आयोजन होता है। लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने जनहित में यज्ञशाला, मेला परिसर में खड़ंजा या इंटरलाकिंग धर्मशाला, रैन बसेरा, हाईमास्ट लाईट, पेयजल व्यवस्था आदि सुविधाओं की स्थापना की मांग की है। इस दौरान मुकेश यादव, चुन्नु मिश्र, ईश्वरचंद गुप्त, विजय श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, जोखू यादव, राजू यादव, सुनील मिश्र आदि मौजूद रहे। विधायक ने मेला परिसर के सुंदरीकरण व अन्य आवश्यक सुविधाएं स्थापना के लिए आश्वस्त किया।

Karan Pandey

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

31 minutes ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

39 minutes ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

49 minutes ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

56 minutes ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

7 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

8 hours ago