भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को तहसील क्षेत्र भलुअनी के ग्राम सभा मरकडा में भाजपा सासंद कमलेश पासवान का ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर जमकर विरोध किया। मड़कडा गाँव की जनता ने सांसद से कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं। मड़कडा ग्राम सभा मे जा रहे सांसद कमलेश पासवान को गाँव के लोग ने गाव में घुसने नहीं दिया। इस प्रकार भाजपा सांसद प्रत्याशी कमलेश पासवान मड़कडा सड़क से ही वैरग वापस लौट गए।
मड़कडा ग्रामसभा की जनता ने भाजपा सांसद का विरोध करते हुए कहा कि जब चुनाव आया है तो आप आये हैं, आज ये सड़क करूअना से लेकर मगहरा ,सलेमपुर तक जर्जर हालत में पड़ा हुआ है, लेकिन आपने कभी इसकी सुधि नही ली, अतः रोड नही तो वोट नहीं। ग्रामीणों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान बरहज विधायक शाका मिश्रा के साथ अनेको कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…