सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गढ़िया रंगीन/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा की योगी सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की निर्धारित तिथि, खत्म होने के बावजूद सड़कों की बदहाली दूर नहीं हो सकी। सड़कों की बदहाली को दिव्यांग विधानसभा क्षेत्र के, कटरा- तारुन मार्ग पर पृथ्वीपुर चौराहे से दातागंज बदायू, हज़रतपुर, मझरा, लालपुर, रामपुर जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने लेटकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहां- आज भाजपा
सरकार में, शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीणांचल की सड़कों की दशा बेहद खराब हो चुकी है, और सड़कों पर लोगों का चलना दुर्भर हो गया है। जबकि विद्यार्थियों की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा चल रही हैं, और तमाम विद्यालयो की सड़कें जर्जर अवस्था में है, और यही सड़कें दुर्घटनाओं को भी दावत दे रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि जनपद से गांव को जोड़ने वाली सड़कों पर चलना कठिन हो गया है। जहां एक तरफ भाजपा की डबल इंजन की सरकार में विकास के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन यह दावा कितना सही है, इसकी हकीकत तो सिर्फ सड़कों की बदहाली को देखकर ही लगाया जा सकता। ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं उनको मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं भी अब नदारद हो चुकी है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामवासियों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द जनपद की सड़कों की दशा नहीं सुधरी तो हम सभी धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

4 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

5 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

5 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

5 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

5 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

8 hours ago