पुलिस को तहरीर देकर समस्या से अवगत कराया
कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
कोपागंज विकासखंड के ग्रामसभा खुखुंदवा में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण करा रहे ग्रामीणो की नाली रोक कर कुछ लोगों द्वारा कार्य को बंद करा दिया।समस्या से आजिज ग्रामीणो ने पुलिस को तहरीर देकर नाली निर्माण में बाधा डाल रहे लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया।
ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से गंदा पानी इकट्ठा होने से मच्छरों के प्रकोप से बच्चे, बुजुर्ग इसका शिकार हो रहे हैं।कहा कि जब प्रधानमंत्री सड़क के किनारे रविवार को नाली निर्माण कराया जाना था,मजदूर जब कार्य करने पहुंचे ही थे कि कुछ लोगों ने कार्य मे अवरोध कर कार्य नही होने दिया।नाराज ग्रामीणो बिट्टू, अशोक,संदीप,ओमप्रकाश, रामबली,शिला,कृष्णा, निशा देवी,सीमा राजकुमारी देवी सहित दर्जनों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर किया।इसके बार दर्जनों ग्रामीणो ने हस्ताक्षर युक्त पत्रक पुलिस को देते हुए कार्यवाही की मांग किया है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…