ग्रामीणों ने जर जर सड़क निर्माण के लिए किया धरना प्रदर्शन

लोक निर्माण विभाग और यूपीडा के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जिले के अहरौला क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव के ग्रामीणों ने रविवार को चार किलोमीटर दाऊदपुर शाहपुर से बेंदुई वेर्मा तक जाने वाले चार किलोमीटर सड़क बीते दो साल से जर्जर हालत में है, सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और यूपीडा के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगो द्वारा बताया गया कि दाउदपुर से निकलने वाली और दो ब्लाकों की लगभग दर्जन भर ग्राम सभाओं को जोड़ने वाला रोड बीते 2 सालों से पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच गया है, जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण में यूपीडा के डंपरों द्वारा सालों तक मिट्टी की ढुलाई की गई और अब यह रोड पिच व गिट्टी पूरी तरह से उड़ गई है जहां वर्षा होने पर इस पर कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है, वही धूप होने पर धूल का गुबार उड़ता है राहगीरों का इस सड़क से गुजरना मुश्किल भरा हैं और कई लोगों की दुर्घटना भी हो चुकी है और हाथ पैर भी टूट चुके हैं। गांव के प्रधान पति रामनारायन द्वारा बताया कि परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों की पहल पर दो बार तहसील दिवस में जिलाधिकारी को मार्ग निर्माण के लिए पत्रक भी दिया लेकिन इस पर अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई, जबकि यह सडक एक सिरे पर शाहपुर सारैन स्वास्थ्य उपकेंद्र को जोड़ता है तो उसी के ठीक आगे कोयलसा ब्लॉक के कोठवा जलालपुर की गौशाला को भी जोड़ता है बीच में एक बालिका इंटर कॉलेज भी पड़ता है, जिस पर रोज बच्चियों साइकिल से पठन-पाठन के लिए आती हैं और यह रोड पूरी तरह से आवागमन के लायक नहीं रह गया है ग्रामीणों का कहना है कि अगर तत्काल जनहित में इसका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण तहसील दिवस पर पहुंचकर तहसील पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

5 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

6 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

6 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago