ग्राम प्रधान द्वारा जबरन कब्रिस्तान के जमीन पर पानी टँकी के निर्माण पर ,ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम अक्सी बड़हरा कोट ,मजरा गौरियन डीह में कब्रिस्तान के जमीन पे पानी का टँकी निर्माण प्रस्तावित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ,ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान जबरदस्ती कब्रिस्तान के जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से पानी की टँकी निर्माण करना चाहते है ।
बताते चले के ग्राम अक्सी बड़हरा ,मजरा गौरियन डीह में गाटा संख्या 369 व 370 कब्रिस्तान का जमीन भूलेख में अंकित है ग्रामीणों के मुताबिक 40 वर्षों से पूर्वजो को दफनाया जा रहा है ग्राम प्रधान अकबाल द्वारा कब्रिस्तान के जमीन पर जबरन पानी की टँकी बनवा रहे है ,ग्रामीण बाबा दिलावर हुसेन,मासूम रजा,तैबुन निशा,जमीर अहमद,राम सुंदर,सरीफुन,निशा,अशरफी,तकदीर,दिलदार,गुलजार,असलम,अस्बाब, अब्दुल रहमान,साजन,रोशन का कहना है कि पूर्वजो का कब्रिस्तान है तीन पीढ़ियों से मुर्दा दफनाया जा रहा है परन्तु ग्राम प्रधान कब्रिस्तान पर जबरदस्ती पानी की टँकी बनवा रहे है ग्रामीणों ने बताया कि कब्रिस्तान को कब्जे को लेकर उच्चाधिकारियों को भी शिकायत पत्र दिया जा चुका है ।कब्रिस्तान पर पानी के टँकी निर्माण को लेकर ग्रामीणों में काफी जनाक्रोश व्याप्त है ।उधर उपजिलाधिकारी उतरौला सन्तोष कुमार ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच करवाके ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ज्ञान

चरित्र की महिमा शांत स्थिर होती हैआचरण जैसे भी हों अनुसरण होते हैंज्ञान व पैसा…

10 hours ago

यूजीसी कानून के विरोध में ब्राह्मण महापंचायत आयोजित

गोला बाजार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l यूजीसी कानून के विरोध में रविवार की शाम लगभग चार…

11 hours ago

कटरा होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने साझा किया प्रेम व भाईचारे का संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।मीरानपुर कटरा क्षेत्र में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित कटरा…

17 hours ago

पुलिया निर्माण बना राहगीरों की परेशानी का कारण

दस दिनों से बंद है महराजगंज–चिउरहा– बागापार मार्ग, वैकल्पिक रास्ता न होने से ग्रामीणों में…

17 hours ago

महिला दिवस पर जिले की बेटी ने बढ़ाया मान

विकसित भारत’ विषय पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली प्रियंका विश्वकर्मा को 51 हजार…

18 hours ago

जब संवेदनाएं जागती हैं, तभी सभ्यता आगे बढ़ती है

भौतिक प्रगति के बीच मानवीय करुणा को बचाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता महराजगंज…

18 hours ago