सड़क मरम्मत की मांग को लेकर परासखाड़ के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विजयपुर – झुंगवां की सड़क है क्षतिग्रस्त, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक के विजयपुर से झुंगवां जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीण सड़क पर उतर गए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और सड़क की मरम्मत कराने की मांग किया। प्राप्त समाचार के अनुसार विजयपुर – झुंगवां की सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन किसी ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। सड़क टूटने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क से केवला पुर खुर्द, विजयपुर, जमुनिअहवा, देवान टोला, झुंगवा, परसिया, पोखरहवां, परासखांड, जोगा टोला, तिलहियां, डिहुलियां, पंडित पुर, बड़हरा, शेखपुरवां, नाथनगर, खेदुआभार, बेलभरियां आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। बड़े बड़े गड्ढे होने से राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं।कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई असर नहीं पड़ रहा। इस दौरान हरीश आर्य, फुल बदन, सुदामा, सुनील, सोनू मद्धेशिया, शौकत अली, रजीउल्लाह, कमरुद्दीन, मेघनाथ, रवि पासवान, बालेश्वर वर्मा, शमीम साहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

2 hours ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

2 hours ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

4 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

6 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

6 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

13 hours ago