बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगाही के निवासी रज्जाक, इबने हसन ,इकबाल अजीज, शमी ,ननकने, राम उजागर,उमर, अब्दुल्ला , सरीफुन निसा,आदि ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के उत्तर तरफ नहर के पास लगभग लगभग 4 वर्ष पूर्व में हो रहे पुल निर्माण को कार्यदाई संस्था द्वारा आधा अधूरा बना कर छोड़ दिया गया था ।पुल के आगे जाने के लिए रास्ता पूरी तरह कट गया है जिससे ग्रामीणों को कब्रिस्तान तक आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है कई बार लिखित प्रार्थना पत्र विभागीय अधिकारियों को दी गई परंतु अभी तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है इस संबंध में जब सरयू नहर विभाग के जेई विनोद चौधरी से बात की गई तो उन्होंने अपने विभाग का ना बता कर मामले से कन्नी काट गए ।
ग्रामीणों ने जांच कराकर सड़क व पुल निर्माण कराए जाने की मांग जिलाअधिकारी से की है
अवर अभियंता सरयू नहर विभाग दिनेश कुमार ने बताया की मामला संज्ञान में आया है जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। उधर ग्रामीणों में काफी जनाक्रोश व्याप्त है।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…