ग्रामीणों ने डीएम से मुख्य मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत गौनरिया राजा के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी अनुनय झा को एक शिकायती पत्र सौंपकर उनसे पीड़ा व्यक्त किया और मुख्य मार्ग केवला पुर कला से गौनरिया राजा से अतिक्रमण हटवाए जाने की जोरदार मांग किया। उन्होंने डीएम को दिए गए अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि महराजगंज – चौक मार्ग केवलापुर कला से गौनरिया राजा को सीधे तौर पर जोड़ता है । पूर्व के में गौनरिया राजा में एंबुलेंस,अग्निशमन सेवा वाहन , खाद्यान्न वाले वाहन व स्कूल वाहन आसानी से आ जाते थे। किन्तु वर्तमान में मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करके उसे काफी संकरा कर दिया गया है । जिससे उक्त वाहनों का गांव में आ पाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को आए दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही शिकायत करने पर मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले मार-पीट करने पर आमादा हो जा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कराकर मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटवाए जाने की मांग किया है । जिससे कि गांव में वाहनों का आवागमन सुगम हो सके। इस दौरान अभय राज पाण्डेय , अजय पाण्डेय , सत्यम पटेल , कृष्ण मोहन पाण्डेय , चंदन वर्मा , जयप्रकाश पाण्डेय , गणेश गौड़ , गौरव पाण्डेय , शिवेन्द्र पाण्डेय , दीपक गौड़ सहित तमाम लोग मौजूद रहें ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

7 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago