Categories: बहराइच

सीताराम बाबा कुट्टी पर बिजली व रास्ते के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । शिवपुर केन्द्र सरकार की सबसे बड़ी योजना हर घर बिजली हर -घर पानी के तहत प्रत्येक घर में बिजली का प्रकाश व पानी पहुंचना किन्तु इस ग्राम पंचायत में यह योजना से अभी वंचित है।
इस सिद्ध मन्दिर में कई साधु महात्मा पूजन अर्चन के कार्य में जीवन व्यतीत कर रहे हैं किन्तु अभी तक उन्हें इस मंदिर प्रांगण में बिजली का प्रकाश देखना नसीब नहीं हुआ है।
केन्द्र सरकार ने बजट के सर्वाधिक धन से इस योजना से लोगों को लाभन्वित करने की मंशानुरूप बनाई थी जहां सिद्ध स्थान अब तक नही पहुंच सकी बिजली की रोशनी।
जनपद बहराइच के विकासखंड शिवपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत डल्लापुरवा मे सीताराम बाबा का प्राचीनतम मन्दिर स्थित है,ग्राम पंचायत में सिद्ध मन्दिर के होने से काफी श्रद्धालुओं भक्तजन प्रतिदिन यहां पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं ।
किन्तु अभी तक इस सिद्ध स्थान पर बिजली की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में एकत्रित होकर बिजली एवं रस्ते न होने के विरुद्ध अपना मोर्चा खोल दिया ।
ग्रामीणों का कहना है कि केन्द्र सरकार ने हर-घर बिजली हर-घर पानी की सबसे बड़ी योजना संचालित की थी जिसके तहत प्रत्येक नागरिक के घर में बिजली का प्रकाश उपलब्ध कराया जाना था।
ऐसे में यह सिद्ध स्थान अभी तक बिजली की रोशनी से पूर्णतया वंचित है यदि जल्द ही इसे दास्तान तक बिजली व आने-जाने के लिए सुगम मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई तो हम लोग जनपद मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी मांगों के सम्बन्ध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सम्बन्ध में कई बार जनप्रतिनिधियों व सम्बंधितों को अवगत कराया गया किन्तु निष्कर्ष कुछ नहीं निकला जिस पर ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द ही समस्या निदान का अनुरोध किया है।

rkp@newsdesk

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

3 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

4 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

4 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

4 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

4 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

4 hours ago