Categories: Uncategorized

ग्रामीणों को नही मिल रहा शुद्ध पेय जल

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) ।क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों का शुद्ध पेयजल मिलने का सपना अधूरा रह गया। हालत यह है कि सात साल पहले बने पानी की टंकी मानक के विपरित बनाए जाने से पानी की आपूर्ति इस टंकी से अभी तक नहीं हो पाई है।
शासन ने विकास खण्ड श्रीदत्तगंज क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगभग पांच लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया। पानी की टंकी के निर्माण के साथ ट्यूबवेल का रिबोर कराया गया। ट्यूबवेल रिबोर कराने के बाद इसके लिए मोटर पम्प लगा दिया गया। कुछ जगहों पर पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन गांवों में बिछा दिया गया परन्तु पानी की टंकी मानक के विपरित निर्माण होने पर जगह जगह दीवार अथवा उसके फर्श में दरार ले लिया और पानी जगह जगह से बह जाने लगा। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। तमाम जगहों से पानी आपूर्ति न हो पाने से मोटर पम्प चोरी चलें गये। ग्राम पिंपरी में लगभग सात साल पहले बने पानी की टंकी खराब होने से बंद पड़ी है। उसका मोटर पम्प काफी समय पहले चोरी हो गया। ग्रामीण राम देव,मंजूर अहमद,शिव कुमार,जनक राम, जलालुद्दीन, मोहम्मद बशीर ने बताया कि पानी की टंकी मानक के विपरित निर्माण किए जाने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकीं है। पानी आपूर्ति का मोटर पम्प काफी पहले चोरी हो गया है। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी किसी विभाग ने नहीं ली है। सहायक पंचायत अधिकारी विकास खण्ड श्रीदत्तगंज बाबूराम पाण्डेय ने बताया कि पानी की टंकी कब व किस विभाग ने निर्माण कराई है। इसकी जानकारी विकास खण्ड कार्यालय पर उपलब्ध नहीं है। पानी की टंकी के रखरखाव की जिम्मेदारी पंचायत विभाग के पास नहीं है। टंकी का निर्माण किस विभाग ने बनवाया है इसका पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

2 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

2 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

5 hours ago

IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, CSK vs RCB में रिकॉर्ड्स की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को…

5 hours ago