राज्यस्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में मंडल के छ: खिलाडी करगें प्रतिनिधित्व

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

मऊ में प्रारंभ होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता गोरखपुर मंडल की टीम में जनपद के छह पहलवानों को शामिल किया गया है। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि फ्री स्टाइल कैटेगरी में 51 किग्रा वर्ग में विजय यादव, 60 किग्रा वर्ग में सन्नी भारद्वाज, 71 किग्रा वर्ग में अमित यादव एवं 110 किग्रा वर्ग में आदित्य सिंह मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी प्रकार ग्रीको रोमन स्टाइल में 51 किग्रा वर्ग में सत्यम शर्मा तथा 80 किग्रा वर्ग में अंगद यादव प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी पहलवानों को कोच की निगरानी में अभ्यास कराया जा रहा है। सब जूनियर वर्ग में 17 वर्ष से कम आयु के पहलवान शामिल होते हैं।

खेलो इंडिया के तहत दिया जा रहा है पहलवानों को प्रशिक्षण

क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी यशवंत सिंह द्वारा पहलवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में खेलो इंडिया कार्यक्रम एवं राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत कुल 61 पहलवान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिसमें विभिन्न आयुवर्ग के 21 महिला तथा 40 पुरुष पहलवान शामिल हैं। हाल के दिनों में कुश्ती खेल में महिलाओं की रुचि बढ़ी है। कोच यशवंत सिंह ने बताया कि जनपद के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत दिये जा रहे प्रशिक्षण के सुखद परिणाम आने लगे हैं। नेशनल एवं स्टेट लेवल की विभिन्नप्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी है।

rkpshomnath

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

36 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

48 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

1 hour ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

1 hour ago