बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चफरिया में जमीनी विवाद को लेकर हुयी मारपीट में रिश्ते में मामा की मौत हो गयी। दोनों पक्ष से मारपीट में आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के चफरिया इटिहा गावँ में रामनरेश (40) पुत्र राम लखन उर्फ लाखन का जमीनी विवाद भांजे कृपाराम से चल रहा है। कुछ दिन पूर्व विवाद का पटाक्षेप करवाते हुए ग्राम प्रधान ने फूस का टटिया लगवा दिया था।
मंगलवार को टटिया गिर गया, जिस पर राम नरेश टटिया लगाने लगा। तभी भांजे कृपा राम ने विरोध करते हुए हमला कर दिया। जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में भाला और बेलछा से हमला होने लगा। इसी बीच मामा पर भांजे ने भाला से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हुए।
इनमें राम नरेश को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मारपीट में एक पक्ष से मृतक की पत्नी लक्ष्मी, भाभी नैमुन देवी पत्नी सैलून, पुत्र बुलंदी, नौरेज, दिलीप और नीलम देवी पत्नी नौरेज़ और दूसरे पक्ष से आरती पुत्री चिरई, रेशमी पत्नी मन्नी, दिलीप पुत्र चिरई समेत आठ लोग घायल हो गए। मृतक की पत्नी ने बताया कि पति राम नरेश को भांजे कृपाराम, दिलीप, सुनील और अन्य ने हमला कर मारापीटा तथ धारदार हथियार से हमला किया। जिससे मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। मृतक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…
भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…
अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…