पुल न बनने से ग्रामीणों की मजबूरी, अब भी नाव से पार कर रहे नदी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के भगवानपुर और डगौली में तमसा नदी पर पुल का निर्माण नहीं होने से आज भी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव से नदी पार कर आवागमन कर रहे हैं। यहां पर पुल का निर्माण किए जाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने कई बार घोषणा तो की है, लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं हो पाया है। इसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। मजबूरी में यहां के ग्रामीण आज भी नाव से नदी पार कर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। क्षेत्र के अभिनाथ यादव, मंदिरका साहनी छन्नू साहनी विनय कुमार पंकज कुमार सिंह मदन सिंह मिश्री विश्वकर्मा झौहारी विश्वकर्मा शरीख राम मास्टर रामाधार चौहान धर्मेंद्र सोनकर शैलेंद्र यादव अभिज्ञान यादव आदि ग्रामीणों ने कहा कि भगवानपुर टोंस नदी के तट पर बने प्राचीन शिव मंदिर और नरसिंह भगवान की कुटी है। कहां कि मंदिर और कुटी पर काफी दूर-दूर क्षेत्रों के श्रद्धालु पूजा पाठ करने आते हैं। कहां कि पुल न होने से आने जाने में लोगों को काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों कहा कि पुल के बन जाने से कोई रियापार, अलीपुर, डगौली, शेखवलिया, देवलास आदि गांव के लोगों का यहां आना काफी सुगम हो जाएगा। लंबे समय टोंस नदी पर पुल बनाने की मांग कहा कि बरसात में शाम होते ही आवागमन बंद हो जाता है। इसे स्कूली बच्चों और प्रतिदिन आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के चलते न केवल क्षेत्र पिछड़ा हुआ है बल्कि काफी लंबे समय टोंस नदी पर पुल बनाने की मांग की जा रही है लेकिन आज तक जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की मांग को अनसुना कर चुप्पी साधे रहे हैं। कहा कि टौंस नदी पर पुल न होने से क्षेत्र जहां आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों के आवागमन बाधित रहता है वहीं पुल के अभाव में क्षेत्र का विकास भी बाधित है।

Karan Pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

2 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

3 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

3 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

3 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

3 hours ago