पंचायत कार्यालय समय से न खुलने पर ग्रामीणों में नाराजगी, तहसील के काटने पड़ रहे चक्कर

फैमिली आईडी जैसे जरूरी कार्यों के लिए दूसरे गांव भेजे जा रहे ग्रामीण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद में पंचायत कार्यालय समय से न खुलने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत भवन के अभाव में यह कार्यालय एक निजी मकान में संचालित किया जा रहा है, जहां वर्ष 2021 से पंचायत सहायक सरोज गौतम नियुक्त हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यालय का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है, लेकिन 11 बजे तक भी कार्यालय नहीं खुलता। इससे ग्रामीणों को आय, जाति प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी जैसे जरूरी कार्यों के लिए तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है।

प्रतिक्रिया में पंचायत सहायक का बयान:
पंचायत सहायक सरोज गौतम ने सफाई देते हुए कहा कि “बिजली की समस्या है, इनवर्टर भी खराब है और मेरा वेतन काटा गया है। इसकी शिकायत मैंने बीडीओ से की है।”

सचिव की प्रतिक्रिया:
गांव के सचिव त्रिलोकी नाथ शाह ने बताया कि “पंचायत सहायक बिना सूचना छुट्टी पर थी, जिससे उनका वेतन काटा गया। मानदेय पर नियुक्त कर्मियों को बिना पूर्व सूचना छुट्टी की अनुमति नहीं है।”

ग्रामीणों की नाराजगी:
गांव निवासी सेराज खान, मोनी अंसारी, दिलीप, सनी, आरिफ, सरफुद्दीन, यासीन, आसिफ अली, मुन्ना प्रजापति और टुनटुन समेत पचास से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि “पंचायत कार्यालय का कोई निश्चित समय नहीं है। फैमिली आईडी, आय प्रमाण पत्र, जैसी जरूरी सेवाएं नहीं मिल रही हैं।”

प्रधान प्रतिनिधि और प्रशासन की प्रतिक्रिया:
गांव के प्रधान पति विनोद कुमार ने बताया कि “पंचायत सहायक के समय से कार्यालय न आने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।”
वहीं सचिव त्रिलोकी नाथ शाह ने कहा कि “मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।”

बीडीओ रमेश मिश्रा का आश्वासन:
“कुछ शिकायतें मिली हैं। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

Editor CP pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

7 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

7 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

7 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

7 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

8 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

8 hours ago