प्रधानमंत्री आवास में ग्रामीणों ने लगाया धांधली का आरोप

ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर प्रति आवास 25000/ रुपये मांगने का लगाया गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से किया लिखित शिकायत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलही निवासी शैलेश मिश्र, मोनू, अखिलेश, शंकर गिरि, दुर्गेश, बरसाती गायत्री ज्ञानमती विंध्यवासिनी सहित तमाम लोगों ने शिकायती पत्र में लिखा है कि हमारे ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में जिम्मेदार पात्र को अपात्र अपात्र को पात्र बना कर पात्र लाभार्थियों से पच्चीस हजार रुपए की मांग कर रहें उक्त रकम न देने पर आवास से वंचित करने की धमकी भी जिम्मेदार दे रहे हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणो द्वारा जिलाधिकारी से लिखित रुप में किया गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने ब्लाक के एडीओ पंचायत को जांच करने का निर्देश दिया था परन्तु एडीओ पंचायत द्वारा मामले की जांच आधा अधूरा, लीपापोती कर मामले का निस्तारण दिखाया जा रहा है। जबकि ग्राम पंचायत में विकास कार्य सिर्फ कागजों में है। धरातल पर कुछ नहीं है। उपरोक्त ग्रामीणों ने यह भी लिखा हे कि अनियमितता एवं सरकारी धन के बंदरबांट की शिकायत हम ग्रामीणों के द्वारा ब्लाक, तहसील एवं जिले पर कई बार किया गया है परन्तु जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्यवाही न करने के कारण मुख्यमंत्री से शिकायत करना पड़ा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

25 minutes ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

33 minutes ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

40 minutes ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

10 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

11 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

11 hours ago