ट्रक व बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ डीएम व एसपी ने की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन चालकों की हड़ताल के दृष्टिगत जिले में आवश्यक वस्तुआंे की आपूर्ति, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था के सुचारू संचालन के मद्देनज़र जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रक व बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम व एसपी ने यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि हड़ताल के दौरान जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न न होने पाये। यदि हड़ताल के कारण कोई अपरिहार्य परिस्थिति उत्पन्न होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
डीएम व एसपी ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आये इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। हड़ताल के दौरान किसी को भी जिले के अम्नो-अमान के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं होगी। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जनपद पेट्रोल पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाय। ईंघन आपूर्ति के लिए टैंकर्स को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जायेगी।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीएमओ डॉ एस के सिंह, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार व प्रवर्तन के ओ.पी. सिंह, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, प्रशिक्षु पीसीएस ज्यौति चौरसिया व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष रणजीत सिंह, नानपारा बस यूनियने अध्यक्ष मतीउल्ला खान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

3 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago