लेखपालों पर भूमि पैमाईश में हीला-हवाली करने का ग्राम प्रधानों ने लगाया आरोप

पीड़ित ग्राम प्रधानों ने लेखपालों के विरुद्ध उपजिलाधिकारी नौतनवां से किया लिखित शिकायत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व मे बुधवार को दर्जनों ग्राम प्रधान एसडीएम नौतनवां को एक शिकायती पत्र सौंपा है जिसमे लिखा है कि ग्राम पंचायत के अन्दर सरकारी जमीन, सुरक्षित जमीन, चकमार्ग आदि की पैमाईश मे कुछ लेखपाल मनमानी कर रहे हैं। समय से और सही तरीके से जमीन की पैमाईश नही कर रहे हैं। यह भी लिखा है कि ग्राम पंचायत पुरैनिहा मे ग्राम प्रधान के कहने के बावजूद भी लेखपाल द्वारा रास्ते के जमीन की पैमाइश नही की गई। ग्राम पंचायत गंगवलियां मे सरकारी जमीन की पैमाईश करते हुए लेखपाल द्वारा निजी हित मे गलत पैमाईश कर व्यक्तिगत एक व्यक्ति को दे दिया गया।ग्राम प्रधान संघ ने उपरोक्त विषय पर गम्भीरता से बिचार करते हुए तत्काल निवारण की मांग किया है।
इस दौरान ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा, रघुबर यादव, राकेश कुमार पटेल, विनय मिश्रा, राकेश कुमार चौधरी,आशुतोष सिंह, अखिलेश सिंह, राजन, सोनी, कोदई, कृष्णा सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

5 minutes ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

9 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

12 minutes ago

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

2 hours ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

3 hours ago