देवरिया में ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने लगाई गुहार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील के ग्राम तकिया धरहरा में ग्राम प्रधान और उनके परिजनों पर सरकारी जमीन व धार्मिक स्थल की भूमि पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। गांव के निवासी संजय यादव ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी सलेमपुर को एक प्रार्थना पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव के वर्तमान प्रधान प्रभु साहनी व उनके छोटे भाई नित्यानंद साहनी, पुत्रगण रामचंदर साहनी, मुख्य मार्ग स्थित आराजी नंबर 635 पर “कूड़ा दान (आरएसी) सेंटर” के नाम से निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इस भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण कराया गया है और एक सरकारी हैंडपंप भी लगवाया गया है।

संजय यादव ने आरोप लगाया कि इसके अतिरिक्त आराजी नंबर 634, जो पौहारी ऋषि रामदास कुटी के नाम दर्ज है, उस पर भी कब्जा कर निर्माण कार्य जारी है।

जब ग्रामीण ने इस अवैध निर्माण का विरोध किया, तो प्रधान और उनके भाई ने कथित रूप से धमकी दी कि वे इस जमीन का “पट्टा” करवा लेंगे क्योंकि उनके “तहसील और जिला प्रशासन में अच्छे संबंध” हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रधान अपने पद का दुरुपयोग कर फर्जी प्रस्ताव बनवाकर ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ग्राम सभा से इस संबंध में कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है।

ग्रामीण संजय यादव ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने शासन द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी व्यक्ति को कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

rkpnews@desk

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

2 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

2 hours ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

3 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

3 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

4 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

5 hours ago