ग्राम प्रधान बतनेरा ने दिया लोक निर्माण मंत्री को मांग पत्र

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)1
ग्राम प्रधान बतनेरा नन्दनी अवस्थी विकास खंड सूरतगंज जनपद बाराबंकी ने लोक निर्माण विभाग मंत्री को मांग पत्र देकर, क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए आग्रह किया। ग्राम प्रधान बतनेरा नन्दनी अवस्थी ने अपने मांग पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत बतनेरा सरयू नदी के तलहटी में होने के कारण अती पिछड़ी ग्राम पंचायत है, जिसमें निम्न कार्य करने का आवश्यकता है। ग्राम ललपुरवा को सूरतगंज हेतमापुर मार्ग से जोड़ने के लिए राजेंद्र की पुलिया तक करीब 1 किलोमीटर आरसीसी रोड यह डामर रोड व दो पुलिया इससे लगभग ललपुरवा गांव की 500 आबादी लाभांवित होगी और
ग्राम अटारी रोड से नारायण पूरवा होते हुए सीतापुर बॉर्डर तक डामर रोड निर्माण कराया जाए, जिससे लगभग 1000 की आबादी लाभांवित होगी।तथा ग्राम अखरी/सीतापुर बार्डर से पर्वतपुर तक सरयू नदी भीषण कटान कर रही है जिससे दर्जनों गांव व सैकड़ों बीघा जमीन कटान के मुहाने पर है, जिस पर तत्काल रोक थाम की जाने की जरूरत है नदी के किनारे पत्थर आदि लगाकर स्थाई समाधान हेतु ठोकर कराई जाए।इस तराई क्षेत्र में 10 किलोमीटर दूर में कोई भी हाईस्कूल/इन्टर कालेज नहीं है जिससे यहां के बच्चे व लड़कियां बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं इसलिए ग्राम पंचायत बतनेरा या आसपास एक इन्टर कालेज की स्वीकृति प्रदान की जाए। ग्राम प्रधान ने मांग पत्र देते हुए लोक निर्माण मंत्री से विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द कराने का माँग किया।

  1. ↩︎
rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

1 hour ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

2 hours ago