सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सभा कस्बा सलेमपुर में सोमवार को बकरीद के बाद सफाई के दौरान उस समय बवाल हो गया जब सफाई कर्मियों और ग्राम प्रधान पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में ग्राम प्रधान अनवारूलहक और सफाईकर्मी बडे बासफोर एवं काली बसफोर घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, बकरीद के बाद कुर्बानी से निकले कचरे को गांव के सफाईकर्मी ई-रिक्शा में भरकर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रिक्शे का टायर फट गया। टायर बदलने के लिए सफाईकर्मियों ने पास मौजूद लोगों से मदद मांगी। इसी बात पर ग्राम सभा के निवासी सुखन कुरैशी, जमशेद कुरैशी पुत्र बुला, और शमशेर पुत्र पिंकु गुस्से में आ गए और सफाईकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान अनवारूलहक मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। प्रधान के साथ भी लाठी-डंडों से हमला किया गया और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। इस हमले में ग्राम प्रधान को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस संदर्भ में नवलपुर चौकी इंचार्ज दीपक पटेल से बात करने पर उन्होंने कहा कि मुझे अभी सूचना प्राप्त नहीं है । सूचना मिलने पर पहुंचे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…