राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवरिया के विकास चंद्र तिवारी, जिले का बढ़ाया मान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया के लिए गर्व की बात है कि एक राजकीय शिक्षक ने राष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड के रुड़की स्थित शैफिल्ड स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह–2026 में विकास चंद्र तिवारी को आइडियल टीचर्स अवार्ड (राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय और नवाचारपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का मुख्य विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में मूल्य आधारित शिक्षा की भूमिका रहा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविदों, कुलपतियों और शिक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया और तकनीकी विकास के साथ नैतिक मूल्यों व मानवीय संवेदनाओं को शिक्षा से जोड़ने पर गहन विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ें – कम राशन देने पर भड़के कार्ड धारक दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर पुलिस कार्यवाही में जुटी

विकास चंद्र तिवारी वर्तमान में राजकीय विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही सामाजिक विज्ञान के मास्टर ट्रेनर की भूमिका भी निभा रहे हैं। वे राजकीय शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष तथा भारत स्काउट एंड गाइड में मुख्यालय आयुक्त के रूप में भी सक्रिय हैं। शिक्षा, प्रशिक्षण और सामाजिक गतिविधियों में उनकी निरंतर सहभागिता को देखते हुए उनका चयन इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए किया गया।

सम्मान मिलने की खबर के बाद शिक्षा विभाग और शिक्षक समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के शिक्षकों और शैक्षिकहै

संगठनों ने इसे देवरिया के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस सम्मान से जिले की शैक्षिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिली है।

ये भी पढ़ें – लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा से नेपाल जाने की कोशिश, पांच फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

13 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

13 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago