तकनीकी प्रशिक्षण से पंचायत सहायकों की कार्यक्षमता होगी मजबूत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से पंचायत सहायकों की तकनीकी दक्षता को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद गोरखपुर के विकास खंड भटहट और जंगल कौड़िया के सभी पंचायत सहायकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

यह प्रशिक्षण खनिमपुर नगवा जैतपुर खजनी रोड स्थित निजी महात्मा गांधी आईटीआई कॉलेज में विकास खंडवार निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है।

उपनिदेशक (पंचायत) गोरखपुर मंडल हिमांशु शेखर ठाकुर ने प्रशिक्षण को पंचायत सहायकों की कार्यक्षमता बढ़ाने का अहम माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान और डिजिटल दक्षता से ग्राम पंचायतों में योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता बेहतर होगी और शासन की योजनाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सकेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से पूर्व पंचायत सहायकों को बीसी (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) के माध्यम से सूचना दी जाती है, ताकि सभी सहभागी समय से प्रशिक्षण में उपस्थित हो सकें।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवरिया के विकास चंद्र तिवारी, जिले का बढ़ाया मान

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दो दिनों में सामान्य प्रशासनिक जानकारी दी जा रही है, जबकि शेष दो दिनों में विभागीय पोर्टल और कंप्यूटर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण पर फोकस किया जा रहा है। इसमें विशेष रूप से मातृभूमि योजना, ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के तहत कर योजना तैयार करने और उसे ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया जा रहा है।

सत्रवार प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने टीएम पोर्टल पर डाटा फीडिंग, रिपोर्टिंग और प्रमाणपत्र जनरेट करने की प्रक्रिया भी पंचायत सहायकों को सिखाई। प्रशिक्षण कार्य में नवनीत श्रीवास्तव, राहुल पाठक, आशीष और वरिष्ठ फैकल्टी कल्पना शुक्ला सक्रिय रूप से मार्गदर्शन कर रहे हैं।
अधिकारियों का मानना है कि इस प्रशिक्षण से पंचायत सहायकों की तकनीकी समझ सुदृढ़ होगी, जिससे ग्राम पंचायतों के कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और गुणवत्ता आएगी।

ये भी पढ़ें – कम राशन देने पर भड़के कार्ड धारक दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर पुलिस कार्यवाही में जुटी

Karan Pandey

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

2 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

3 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

3 hours ago