पकड़ियार में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पकड़िया एवं रामपुर महुआबारी में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। केंद्र सरकार शुद्ध जल, पीएम किसान सम्मान निधि ,उज्ज्वला योजना के तहत मुक्त रसोई गैस, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार ,शौचालय पीएम आवास ,बिजली आदि कल्याणकारी योजनाओं को प्रदान कर, समृद्ध और विकसित भारत के सपनों को साकार कर रही है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का आयोजन कर रही है।
इसी क्रम में प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार को विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पकड़ियार में आयोजित ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।उन्होंने गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म,एक साल से डेढ़ साल तक के बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार पूर्ण किया एवं उपस्थित गणमान्यजनों को पांच प्रण की प्रतिज्ञा दिलवाकर ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’ के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी।कार्यक्रम के दौरान शाही ने जरूरतमंदो को कम्बल वितरित किया।इसी क्रम में रामपुर महुआबारी गांव में भी ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता,मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,दयाशंकर शास्त्री,पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रह्मा यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा,डॉ विनय राव,भीम यादव,विवेक राय,ग्राम प्रधान पकड़ियार अनीता देवी,रविंद्र प्रसाद,राम दरश पांडेय,दयाशंकर जायसवाल,अफजल अंसारी,संदीप उर्फ भीम यादव, रमाशंकर,जुगुल किशोर तिवारी,जय प्रकाश शर्मा,रामाशीष प्रसाद,सुरेंद्र यादव लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

4 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

4 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

4 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

4 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

4 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

5 hours ago