राष्ट्रनायक एवं सनातन वीर शिरोमणि महाराजा सुहेल देव का भव्य तरीके से मनाया गया विजयोत्सव

महाराजा सुहेलदेव ने अपने पराक्रम से विदेशी लूटेरों को मार गिराया था जो महाभारत के बाद दूसरा युद्ध था – यशवेंद्र विक्रम सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्र नायक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव विजय महोत्सव समारोह पौराणिक चितौरा झील की रमणीक तट पर स्थित सुहेलदेव स्मारक स्थल पर श्रद्धा आस्था एवं राष्ट्र की एकता अखंडता व सनातन समाज को मजबूत करने के संकल्प के साथ मनाया गया।महाराजा सुहेलदेव के अश्वरोही प्रतिमा के समक्ष आर्य समाज की ओर से यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न कर सूर्य कुंड , सूर्य मन्दिर मुक्ति आंदोलन के लिये हुंकार भी भरा गया तथा प्राचीनतम सूर्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया और जनजागरण अभियान चलाए जाने की कार्य योजना भी बनाई गई। कार्यक्रम मुख्य यजमान देवानंद सिंह देव सपत्नीक रहे।
महाराजा सुहेलदेव स्मारक समिति की ओर से आयोजित विजय महोत्सव को सम्बोधित करते हुए संघ विचारक वरिष्ठ प्रचारक मिहिरज ध्वज सिंह बाबा मुरारीदास ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव देश की अस्मिता एवं स्वाभीमान की पहचान हैं जिन्होंने मध्यकाल में विदेशी आक्रांता लुटेरे मसूद गाज़ी को उसकी एक लाख से भी अधिक सेना सहित चितौरा झील तट पर मार गिराया था और सनातन धर्म का डंका पूरे विश्व में बजाया था। उन्होंने सनातन समाज का आवाहन करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांता सैयद सलार मसूद गाज़ी के समर्थकों ने पौराणिक बालार्क सूर्य मंदिर को नष्ट कर मजार बनावा दिया था अब वहां पर पुनः सूर्य मंदिर की स्थापना के लिए जन- जागरण अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि हिन्दू समाज के गौरव की पुनः स्थापना हो सके।राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राष्ट्रनायक थे जिन्होंने अपने पराक्रम से विदेशी लूटेरों को मार गिराया और सनातन समाज की पताका समूचे देश लहराई। हमें उनके विजयी यशोगन से शिक्षा ग्रहण कर सूर्य कुंड वा सूर्य मंदिर मुक्ति तक विशाल जागरण अभियान चलाना होगा।
महंत नगरौर हनुमत धाम विष्णु देवाचार्य महाराज ने राम चरित मानस के विभिन्न प्रसंगों का उद्धरण देते हुए कहा कि आक्रांता लुटेरे गाज़ी की मजार को ध्वस्त कर पौराणिक बालार्क सूर्य मंदिर के निर्माण हेतु मार्ग प्रशस्त करने के लिये सूर्य कुंड मुक्ति आंदोलन का संकल्प लिया गया है। सनातन समाज के लोग संयुक्त रूप से जन जागरण अभियान चलाएंगे और सूर्य मंदिर का निर्माण कराएंगे।कार्यक्रम का संचालन सुहेलदेव स्वाभीमान संघ के राष्ट्रीय संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा विजय भार शिव ने कहा कि हम अब सनातन समाज के लोग मिलकर महाराजा सुहेलदेव के विजयी यशोगन से जन जन को अवगत करायेंगे तथा पौराणिक सूर्य मंदिर के पुनर निर्माण के लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य समाज के वेदपाठी आचार्य ओंकार नाथ शास्त्री , वीरेन्द्र देव सिंह , विजय शास्त्री वा रामेंद्र देव सिंह के नेतृत्व में विशेष आहुतियां डालकर सूर्य मंदिर वा सूर्य कुंड मुक्ति का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।पौराणिक चितौरा झील के तट पर स्वामी विष्णु देवाचार्य जी महाराज
के नेतृत्व में सुंदरकांड का सामुहिक पाठ सम्पन्न कराया गया।
धन्यवाद ज्ञापन महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा शर्मा ने किया,आयोजित विजय महोत्सव समारोह में प्रमुख रूप से संघ चिंतक धीरेन्द्र सिंह , पर्यावरण विद डॉ कपिल शुक्ल , साहित्यकार रमेश मिश्र , कवि गुलाब चंद्र शुक्ला , समाजसेविका आभा गोयल , विहिप नेता अजीत सिंह , आलोक शुक्ला , प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव , शिक्षाविद नीतीश श्रीवास्तव , प्रधान संघ अध्यक्ष भगवान दीन मिश्र , बाराती लाल वर्मा , डॉ धर्मेन्द्र राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

7 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

18 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

19 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

19 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

19 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

20 hours ago