रॉनी रॉड्रिग्स की फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का भव्य मुहूर्त संपन्न

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन और सिनेबस्टर मैगज़ीन प्रा. लि. के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। बतौर निर्माता उनकी हिंदी फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का मुहूर्त मुंबई में बेहद भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया, जिसमें कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर रॉनी रॉड्रिग्स के बेटों, चार्ल्स और काडेन का 11वां जन्मदिन भी भव्य रूप से मनाया गया। होटल सहारा स्टार में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र, अरबाज खान, विद्या मालवाडे, उदित नारायण, दिलीप सेन, राजपाल यादव, सोनू बगगड़, गणेश आचार्य, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी, कंगना शर्मा, दीपक तिजोरी, चीता यज्ञेश शेट्टी सहित कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। कार्यक्रम का शानदार संचालन अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर एकता जैन ने किया। सभी अतिथियों ने चार्ल्स और काडेन को ढेरों शुभकामनाएं दीं, जो किसी राजकुमार की तरह लग रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद मेहमानों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते देकर किया गया। रॉनी रॉड्रिग्स ने अपने पुत्र मार्टिन के साथ फिल्म का क्लैप देकर मुहूर्त किया। खास बात यह रही कि रॉनी ने इस फिल्म की कहानी और गीत भी खुद लिखे हैं। पीबीसी मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन साबिर शेख कर रहे हैं। कीर्ति कदम एसोसिएट प्रोड्यूसर, निसार अख्तर लेखक, दिलीप सेन संगीतकार, नौशाद प्रकर डीओपी, मोहन बगगड़ एक्शन डायरेक्टर, हिमांशु झुनझुनवाला एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और एकता जैन कास्टिंग डायरेक्टर हैं। फिल्म का एक गीत उदित नारायण ने गाया है, जिसे उन्होंने मंच पर लाइव गाकर सुनाया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महान अभिनेता धर्मेंद्र ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा, “‘मैंने प्यार किया फिर से’ एक मिक्स वेज फिल्म जैसी है—हर स्वाद और मनोरंजन से भरपूर। रॉनी रॉड्रिग्स और उनकी टीम को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। अरबाज खान के साथ पहले ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में मज़ा आया था, और अब इस नई फिल्म में फिर से साथ आकर खुशी हो रही है।”

Karan Pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

54 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

1 hour ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

1 hour ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

2 hours ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

2 hours ago