बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l चितौरा झील तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर 8 जून को विजय महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर सुहेलदेव स्मारक समिति एवं सनातन धर्मावलंबियों की ओर से रामचरित मानस एवं गंगा आरती का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया जाएगा और स्थानीय ग्रामीणों को चिकित्सकीय उपचार व दवाइयां वितरण करवाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहेगी।
कार्यक्रम को प्रभावी और भव्य रूप से मनाए जाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सुहेलदेव स्मारक समिति के अध्यक्ष यशवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि विजय महोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जन मानस के अलावा पूर्वांचल के भी लोगों की सहभागिता होगी जिन्हें राष्ट्र नायक महाराजा सुहेलदेव के विजयी गाथा से परिचित कराते हुए आक्रांता लुटेरे सैयद सलार मसूद गाज़ी के कुकर्मों की भी जानकारी दी जाएगी।
बैठक में उपस्थित लोगों ने विजय महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर धर्माचार्य महंत हनुमत आश्रम नगरौर विष्णु देवाचार्य जी महराज की अध्यक्षता में चितौरा झील तट पर बैठक का आयोजन किया गया।
✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…