सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में सलेमपुर पुलिस ने सोहनाग रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले लगभग एक दर्जन लोगों के वाहन का चालान किया गया।
पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर और तीन सवारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। सलेमपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान सलेमपुर नगर के हरैया मोड़, सोहनाग मोड़ आदि स्थानों पर चलाया।
उप निरीक्षक नितिन साहू, हे० का० चंद्रकेश सरोज और का० विजेंद्र यादव ने वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले व्यक्तियों, रोड पर गाड़ी खड़ी करने वाले व्यक्तियों और तीन सवारी बैठाकर गाड़ी चलाने वाले व्यक्तियों का चालान किया।
पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…
फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…
फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…