कट्टा और तलवार के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस में हड़कंप

सुखपुरा /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा कट्टा और तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कस्बा निवासी रामजीत राजभर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो अलग-अलग वीडियो बनाए, जिनमें वह कभी कट्टा तो कभी तलवार लहराते हुए दिख रहा है। जैसे ही यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा, सुखपुरा थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। दोनों से सुबह से ही गहन पूछताछ जारी है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ न कट्टा लगा है और न ही तलवार बरामद हुई है। इस बीच, सूत्रों से यह चर्चा भी जोरों पर है कि पुलिस एवज में धन की डिमांड कर रही है, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जब इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे से पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा अब तक कट्टा और तलवार बरामद नहीं हुई है, जांच जारी है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस की जांच किस मोड़ पर जाकर टिकती है और वायरल वीडियो का असली सच क्या निकलकर आता है।

Karan Pandey

Recent Posts

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

53 minutes ago

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

5 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

6 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

6 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago